संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म 29 जून को होगी रिलीज

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जो सिनेप्रेमी यह देखने के लिए बेसब्र हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर ने अभिनेता संजय दत्त की कहानी को पर्दे पर कैसे जीवंत किया है, उनका इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। फिल्म ‘खलनायक’ के अभिनेता के जीवन पर आधारित फिल्म 30 मार्च के बजाय अब 29 जून को रिलीज होगी।

निर्माताओं ने शुक्रवार को एक बयान में इस बात की घोषणा की।

फिल्म में रणबीर के अलावा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी हैं।

फॉक्स स्टार की पेशकश इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्म के सह-निर्माता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493