लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ड्वेन जॉनसन की बेटी सिमोन गार्सिया जॉनसन का का कहना है कि 75वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए गोल्डन ग्लोब के एंबेसडर के रूप में नामित होना उनके लिए किसी सपने के सच होना जैसा है। उनके लिए इस खबर पर यकीन करना मुश्किल है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने सिमोन के हवाले से बताया, “यह सपना सच होने जैसा है और मैं फौरन रोमांचित हो गई। सबसे पहले मैंने दोस्त को यह खुशखबरी सुनाई।”
गोल्डन ग्लोब के एंबेसडर प्रतिष्ठित मिस/मिस्टर गोल्डन ग्लोब की जगह लेते हैं, जो मनोरंजन उद्योग के सबसे सम्मानित कलाकारों के बेटे, बेटी को दिया जाता है।
गोल्डन ग्लोब समारोह सात जनवरी को आयोजित होगा और भारत में इसका प्रसारण आठ जनवरी को वीएच1, कॉमेडी सेंट्रल और कलर्स इन्फीनिटी चैनल पर होगा।
dharmpath.com dharmpath