मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बाल कलाकार जेम्स घाडगे कॉमेडी शो ‘तेरा बाप मेरा बाप’ में बवंडर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
जेम्स ने कहा, “मुझे कॉमेडी शो पसंद है और मैं ‘तेरा बाप मेरा बाप’ का हिस्सा बनकर खुश हूं। मेरी एंट्री कहानी में नया मोड़ लाएगी।”
‘तेरा बाप मेरा बाप’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है। इसमें राजीव ठाकुर और झुम्मा मित्रा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath