लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार रिडले स्कॉट ‘मर्लिन सागा’ का निर्देशन करने के करार पर बातचीत कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, चार बार ऑस्कर नामांकित निर्देशक टी.ए. बैरन के उपन्यास पर आधारित फिल्म के निर्देशन के लिए डिज्नी स्टूडियो के साथ वार्ता कर रहे हैं।
फिल्म की पटकथा फिलिपा बोयेंस द्वारा लिखी जाएगी।
‘द मर्लिन सागा’ एक युवा मर्लिन पर आधारित है, जो किंग आर्थर के लिए एक सलाहकार बन जाते हैं। यह 12 उपन्यासों में वर्णित मर्लिन के जीवन की पूरी कहानी है।
dharmpath.com dharmpath