दिसंबर में ई-भर्तियों में मंदी : रपट

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल दिसंबर में ऑनलाइन भर्ती गतिविधियों में माह-दर-माह आधार पर दो फीसदी गिरावट दर्ज की गई, जो भर्ती गतिविधियों में मंदी का संकेत है। एक रपट से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

हालांकि, इस रपट में ई-भर्तियों में साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी वृद्धि की जानकारी दी गई है।

मोंसटर रोजगार सूचकांक के मुताबिक, होम अपलाएंसेज का क्षेत्र 68 फीसदी वृद्धि दर (साल-दर-साल) के साथ लंबे समय से शीर्ष पर है, हालांकि पिछले साल नवंबर में इसकी वृद्धि दर (साल-दर-साल) 72 फीसदी थी, जिसमें पिछले महीने चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

रपट में कहा गया है कि बैंकिंग/वित्तीय सेवाओं, बीमा क्षेत्र में ई-भर्तियों में समीक्षाधीन माह में साल-दर-साल आधार पर 38 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

रपट में कहा गया है, “मोटर वाहन/सहायक/टायर्स ( 35 फीसदी) में साल-दर-साल आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। समीक्षाधीन माह में इस क्षेत्र में ई-भर्तियों की वृद्धि दर निगरानी किए गए सभी क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक तेज रही है।”

रपट में कहा गया है कि आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र में सर्वाधिक मंदी दर्ज की गई और यह 2017 के नवंबर में जहां 32 फीसदी की वृद्धि दर पर थी, वहीं पिछले साल दिसंबर में घटकर यह 17 फीसदी पर आ गई।

मोंसटर डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक (एशिया प्रशांत क्षेत्र और मध्य-पूर्व) संजय मोदी ने बताया, “मोंसटर रोजगार सूचकांक में पिछले साल दिसंबर में भर्तियों में मंदी दर्ज की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493