लीमा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। डकार रैली-2018 को देखने के लिए पेरू में करीब 15 लाख दर्शक पहुंच सकते हैं।
पेरू के विदेश वाणिज्य और पर्यटन मंत्री एडुआडरे फेरेस द्वारा घोषित एक अनुमान के मुताबिक यह बात सामने आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फेरेस की ओर से दी गई जानकारी में यह बात सामने आई है कि इन दर्शकों में 90 प्रतिशत जनता पेरू की होगी, वहीं 10 प्रतिशत दर्शक विदेशी होंगे। ये मुख्य रूप से चिली, ब्राजील और फ्रांस से पेरू पहुंचेंगे।
इस संख्या में डकार रैली मेले के लोगों को भी शामिल रखा गया है। यह रैली पेरू के क्षेत्र लीमा, आइसा, एरेक्विपा और पूनो से होकर गुजरेगी।
लीमा से छह जनवरी से शुरू हो रही इस डकार रैली के 40वें संस्करण में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी 9,000 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे। यह रैली बोलीविया से होते हुए अर्जेटीना में समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath