पुणे, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राजीव पुसाल्कर ने मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ टूर्नामेंट के 18वें संस्करण के राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
वह शुक्रवार को इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। राजीव ने 69.8 का स्कोर किया।
जीत के बाद पुसाल्कर ने कहा, “मैं जीत से काफी खुश हूं। मर्सिडीज ट्रॉफी काफी मशहूर है और इसके लिए क्वालीफाई करने में मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।”
नितेश शिंदे ने 260 यार्ड का शॉट लगाकर बालेंटाइन लोंग ड्राइव खिताब अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath