केपटाउन टेस्ट : द. अफ्रीका पहली पारी में 286 रनों पर सिमटा

केपटाउन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 286 रनों पर ही सीमित कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बड़ी पारियां नहीं खेलने दीं और उसे 73.1 ओवरों में पवेलियन में बैठा दिया।

मेजबान टीम के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 65 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब भारत ने 12 रनों पर ही मेजबान टीम के तीन विकेट खो दिए थे।

क्विंटन डी कॉक ने 43, केशव महाराज ने 35, कागिसो रबादा ने 26 और वार्नोन फिलेंडर ने 23 रनों की पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493