चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मिशेल ली ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन में शुक्रवार को बेंगलुरू ब्लास्टर्स के खिलाफ नार्थईस्ट वॉरियर्स को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।
चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मिशेल ली ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन में शुक्रवार को बेंगलुरू ब्लास्टर्स के खिलाफ नार्थईस्ट वॉरियर्स को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।
पहला मैच हारने के बाद नार्थईस्ट ने अपने अगले दो मैच जीते और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। अब अगर बेंगलुर की टीम अपने बाकी के बचे दो मैच जीत भी जाती है तो भी नार्थईस्ट यह मुकाबला 3-2 से जीत जाएगा।
बेंगलुरू ने अपना पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त ले ली थी। पुरुष युगल में बेंगलुरू की माथियास बोए और के.एस. रांग ने की जोड़ी ने के.जी. जुंग और एस.बी. चेएल की जोड़ी को 15-12, 7-15, 15-12 से मात दी।
बेंगलुरू का दूसरा मैच ट्रम्प मैच था। पुरुष एकल वर्ग के इस मैच में बेंगलुरू की तरफ से चोंग वेई फेंग कोर्ट पर उतरे थे, लेकिन उन्हें नार्थईस्ट के अजय जयराम से मात खानी पड़ी।
गौरतलब है कि पीबीएल में हर टीम का एक मैच ट्रम्प मैच होता है। इस मैच को जीतने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं वहीं हारने वाली टीम को नकारात्मक अंक मिलते हैं। इस
ट्रम्प मैच हारने के बाद बेंगलुरू ने पहला मैच जीतकर जो एक अंक गंवाया था वो चला गया और नार्थईस्ट की टीम 1-0 से आगे हो गई। अजय ने फेंग को सीधे गेमों में 15-8, 15-13 से मात दी।
जयराम ने पहले गेम में पूरी तरह से फेंग को पीछे कर रखा था। उन्होंने 13-8 की बढ़त ले रखी थी जिसे कायम रखते हुए उन्होंने 15-8 से पहला गेम जीत लिया।
चोंग दूसरे गेम में भी जयराम ने शुरुआती बढ़त ली और 2-1 से आगे हो गई। इसके बाद फेंक ने वापसी की और स्कोर 6-6 की बराबरी कर ली और फिर 9-8 से आगे हो गए। लेकिन फिर जयराम ने स्कोर 13-10 कर लिया। यहां लगभग लग रहा था कि जयराम आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन फेंग ने स्कोर 13-13 कर लिया, हालांकि जयराम जरूरी दो अंक हासिल करने में कामयाब रहे और गेम जीतने के साथ मैच भी जीत ले गए।
इसके बाद का मैच नार्थईस्ट का ट्रम्प मैच था। महिला एकल वर्ग में इसे खेलने मिशेल ली और कस्र्टी गिलमोर उतरी थीं। मिशेल ने तीन गेमों तक चले कड़े मुकाबले में नार्थईस्ट को 7-15, 15-14, 15-13 से मात देते हुए अपनी टीम अजेय बढ़त दिला दी।
dharmpath.com dharmpath