कच्छ में शूटिग के लिए उत्साहित हैं प्राची तेहलान

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची तेहलान टेलीविजन धारावाहिक ‘इक्यावन’ के लिए गुजरात में कच्छ के रण में शादी के दृश्यों की शूटिंग के लिए तैयार हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में प्राची टॉम बॉय की भूमिका में हैं, जिसका लालन-पोषण चार लोगों- पिता, दादा जी और दो चाचाओं ने किया है। सुशील (प्राची) और सत्या (नमिश तनेजा) के बीच शादी का सीक्वेंस जल्द दिखाया जाएगा।

प्राची ने कहा, “कच्छ का रण शादी सीक्वेंस की शूटिंग करने के लिए बहुत सुंदर जगह है। मैं उत्साहित हूं कि सुशील घाघरा-चोली पहनेंगे और एक महिला की भूमिका में दिखेंगे। सुशील के अलग-अलग रूपों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना बेहतरीन होगा।”

सीक्वेंस के बारे में नमिश तनेजा ने कहा, “अहमदाबाद और सूरत के बाद, हम तीसरे बाहरी स्थान पर शूट कर रहे हैं। मैं अपने किरदार, सत्य और सुशील के लिए बहुत खुश हूं और भाग्यशाली हूं कि हम एक अविश्वसनीय स्थान पर शूटिंग कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493