बर्लिन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के फुटबाल क्लब गालाटासारे के लिए खेलने वाले मिडफील्डर निगेल दे जोंग ने जर्मन लीग क्लब मेंज के साथ करार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जर्मन लीग में संघर्ष कर रही मेंज टीम ने अपना मिडफील्ड मजबूत करने के लिए जोंग के साथ करार किया है।
नीदरलैंड्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जोंग ने इस सीजन के अंत तक के लिए जर्मन आउटफिट के साथ करार किया है।
इससे पहले भी जोंग 2006 से 2009 के बीच हैम्बर्ग के लिए जर्मन लीग में खेल चुके हैं। हैम्बर्ग के लिए जोंग ने 66 मैच खेले थे।
मेंज और हैम्बर्ग के अलावा जोंग मैनचेस्टर सिटी, एसी मिलान और लॉस एंजेलिस गैलेक्सी जैसे अहम क्लबों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath