महिला मुक्केबाजी : गोनेला को हराकर सीमा अगले दौर में पहुंचीं

रोहतक, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता आरएसपीबी की सीमा पूनिया ने युवा नागालिका गोनेला को हराते हुए यहां जारी दूसरी इलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अगले दौर में प्रवेश किया।

राजीव गांधी स्टेडियम परिसर में स्थित राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी में जारी इस चैम्पियनशिप में 2004 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुणा मिश्रा ने मध्य प्रदेश की उपासना पांडे को वॉकओवर दिया।

सीमा ने अटैकिंग नोट के साथ मुकाबले की शुरुआत की और गोनेला को बैकफुट पर ला दिया। गोनेला ने बाद में उबरते हुए सीमा के खिलाफ क्लोज रेंज के जैब्स लगाए लेकिन सीमा के मजबूत हुक्स के आगे धराशायी होती दिखीं।

गोनेला ने हालांकि मुकाबले को तीसरे राउंड तक खींचा लेकिन वह यह मुकाबला 5-0 से हार गईं। अब सीमा का सामना उत्तर प्रदेश की अर्पिता सिंह से होगा।

एक अन्य कांटे के मुकाबले में दिग्गज मुक्केबाज भाग्वती काचारी (आरएसपीबी) ने चंडीगढ़ की हिमानी के खिलाफ अपने अनुभव का प्रयोग करते हुए शानदार जीत हासिल की।

पहले राउंड के शुरुआती चरण में काचारी ने हिमानी के ख्रिलाफ एक के बाद एक जोरदार मुक्कों का उपयोग किया, जिसका हिमानी के पास कोई जवाब नहीं था। दूसरे राउंड में रेफरी ने दो बार मुकाबला रोका और हिमानी को आगे के मुकाबले के लिए अयोग्य करार दिया।

परिणाम (पहला दिन) :

लाइट फ्लाइवेट (45-48 किग्रा) : मिजोरम की आर. लालिनमावी ने पश्चिम बंगाल की उमा बाउरी को 5-0 से हराया। सिक्किम की पूजा रानपाल ने तेलंगाना की मानासा माट्टापार्थी को 3-2 से हराया।

फीदरवेट (54-57 किग्रा) : उत्तराखंड की कमला बिष्ट ने तमिलनाडु की संगीता एम. को हराया (आरएससी-1)।

लाइटवेट (57-60 किग्रा) : पंजाब की प्रियंका ठाकुर ने दमन एवं दीव की चार्मा एस. को हराया (आरएससी-1), उत्तर प्रदेश की अराधना पटेल ने झारखंड की शिवानी कुमार को 5-0 से हराया। हरियाणा की मोनिका ने पश्चिम बंगाल की सुपर्णा दास को हराया (आरएससी-1)

छ्रॅँ ही’ी्रॅँ (60-64’ॅ): अं्र ें (वख) ु अ. टंल्ल्रँं (अढ) – (हड); रँ्रल्ल्र (उऊ) ु ढल्लंे ं्रँं (टअ)- (5-0);) अल्ल्नं’्र टूंँंँं (अरट) ु टं्न्न्रॅं टल्ल्र’ं िं (Ýएछ) – (फरउ-1)

ही’ी्रॅँ (64-69’ॅ): ठस्र (अफ) ु इुं्रं इ्रँ (वÝ) – (5-0)

ट्र’िी्रॅँ (69-75’ॅ): वस्रंल्लं ढंल्लीि (टढ) ु अल्लं ट्रँं (ख) – (हड); अ’ं्र इ (अरट) ु ें्र ख (Ýठ) – (हड); ं्रं ं (अकढ)ु फील्ल (वढ) – (5-0)

ट्र’िी्रॅँ (75-81’ॅ): छं्रे ढिं (खअ) ु रं दीँ्र (Ýएछ) – (फरउ-1); इँंॅुंं्र ूंँं्र (फरढइ) ु ्रेंल्ल्र (उऊ) – (फरउ-2)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493