केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका को 142 रनों की बढ़त

केपटाउन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत पर 142 रनों की बढ़त ले ली है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं।

स्टम्प्स तक हाशिम अमला चार और नाइटवॉचमैन कागिसो रबादा दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 286 रन बनाए थे। उसके गेंदबाजों ने भारत को पहली पारी में 209 रनों पर ढेर करते हुए पहली पारी के आधार पर 77 रनों की बढ़त ले ली थी।

इससे पहले, भारत के लिए सबसे ज्यादा 93 रन हार्दिक पंड्या ने बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा 26 और भुवनेश्वर कुमार ने 25 रनों की पारी खेली। पंड्या अपने शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 95 गेंदों में 14 चौके और एक छक्का लगाया।

संकट में बुरी तरह फंसी भारतीय टीम को पंड्या और भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब भारत ने अपने सात विकेट 92 रनों पर ही गिरा दिए थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए वार्नोन फिलेंडर ने और कागिसो राबादा ने तीन-तीन विकेट लिए। डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493