वास्तविक लोगों की भूमिका निभाना बड़ी जिम्मेदारी : हैंक्स

लॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टॉम हैंक्स मानते हैं कि पर्दे पर वास्तविक लोगों की भूमिका निभाना ‘बड़ी जिम्मेदारी’ का काम है।

लॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टॉम हैंक्स मानते हैं कि पर्दे पर वास्तविक लोगों की भूमिका निभाना ‘बड़ी जिम्मेदारी’ का काम है।

हैंक्स कई बायोग्राफिकल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। इनमें ‘चार्ली विल्सन्स वॉर’ में चार्ली विल्सन, ‘सेविंग मिस्टर बैंक्स’ में वॉल्ट डिज्नी जैसे किरदार निभाना शामिल है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उनका मानना है कि फिल्में अक्सर घटनाओं का ‘आधिकारिक रिकॉर्ड’ बन जाती हैं।

हैंक्स ने वी मैगजीन से कहा, “मैं बहुत से वास्तविक लोगों की भूमिका निभा चुका हूं और यह एक बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। जब भी आप किसी जीवित व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं तो वह प्रस्तुति वास्तविक घटनाओं, वे किससे प्रेरित हुए, उन्होंने किन मुसीबतों का सामना किया और वे कैसे संघर्ष से गुजरे आदि का एक अधिकारिक रिकॉर्ड बन जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493