बीबर, गोमेज प्यार में डूबे स्कूली बच्चों जैसे

लॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर और गायिका सेलिना गोमेज के बीच फिर से रोमांस शुरू हो गया है और वे एक-दूसरे के साथ प्यार में डूबे स्कूली बच्चों जैसा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं।

गोमेज ने अपने प्रेमी द वीकेंड से अलगाव के बाद, दिसंबर, 2017 में फिर से अपने प ुराने प्रेमी बीबर के साथ रिश्ता जोड़ लिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, दोनों के दोस्तों का कहना है कि वे दोनों पहले से कहीं अधिक एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

एक सूत्र ने द ब्लॉस्ट से कहा, “वे प्यार में डूबे स्कूली बच्चों की तरह नजर आ रहे हैं।”

दोनों हिलसोंग चर्च के पादरी कार्ल लेंट्ज से अपने संबंधों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दोनों पहले जैसी गलतियां नहीं दोहराना चाहते, इसलिए वे कार्ल से मार्गदर्शन ले रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493