बार्सिलोना के साथ कोटिन्हो के करार को तैयार लीवरपूल

लंदन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। लीवरपूल क्लब ने बार्सिलोना के साथ ब्राजीलियाई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फिलिप कोटिन्हो के करार के लिए हामी भर दी है।

लंदन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। लीवरपूल क्लब ने बार्सिलोना के साथ ब्राजीलियाई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फिलिप कोटिन्हो के करार के लिए हामी भर दी है।

कोटिन्हो को लीवरपूल 19.25 करोड़ डॉलर में बार्सिलोना क्लब को सौंपेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एनफील्ड स्टेडियम से जारी एक बयान में लीवरपूल क्लब ने इसकी पुष्टि की है कि कोटिन्हो इस स्थानांतरण के पूरा होने के बाद बार्सिलोना में शामिल होंगे। अभी इस करार के पूरा होने के लिए मेडिकल टेस्ट और व्यक्तिगत शर्तो पर होने वाले समझौतों का तय होना बाकी है।

लीवरपूल ने एक बयान में कहा, “खिलाड़ी के पास अब अपने स्थानांतरण को जल्द से जल्द निपटाने की अनुमति है।”

पिछले साल पेरिस सेंट जर्मेन ने नेमार के लिए बार्सिलोना को 27.1 करोड़ डॉलर की रकम दी थी। ऐसे में कोटिन्हो ब्राजील के सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

कोटिन्हो जनवरी, 2013 में 1.16 करोड़ डॉलर में इंटर मिलान से लीवरपूल में शामिल हुए थे।

लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप ने कहा, “हम दुख के साथ एक टीम और क्लब के तौर पर कोटिन्हो को बार्सिलोना भेज रहे हैं। वह एक बेहतरीन इंसान और शानदार खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493