सिडनी इंटरनेशनल खिताब को बचाने की कोशिश में कोंटा

सिडनी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा इस साल सिडनी इंटरनेशनल में अपने खिताब को बचाने की कोशिश में हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल चोटिल होने के कारण कोंटा को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बावजूद वह सिडनी इंटरनेशनल में प्रतिस्पर्धा की इच्छुक हैं।

कोंटा ने एक बयान में कहा कि वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक समय पर एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मेरी इच्छा हमेशा से यहां खेलने की रही है।”

कोंटा की कोशिश 15 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा लेने की भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493