कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अभिनेत्री बिपाशा बसु को उनके 39वें जन्मदिन पर बधाई दी।
कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अभिनेत्री बिपाशा बसु को उनके 39वें जन्मदिन पर बधाई दी।
ममता ने बिपाशा के लिए ट्वीट किया, “बिपाशा बसु को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।”
वर्ष 1979 में एक बांग्ला परिवार में जन्मी बिपाश ने वर्ष 2001 की फिल्म ‘अजनबी’ में नकारात्मक भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘ऑल द बेस्ट : फन बिगिन्स’, ‘धूम 2’, ‘रेस’, ‘राज 3डी’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘आत्मा’, ‘क्रिएचर 3डी’ और ‘एलोन’ जैसी फिल्मों में काम किया।
बिपाशा को इससे पहले वर्ष 2015 की फिल्म ‘एलोन’ में करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा गया था। दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
dharmpath.com dharmpath