केप टाउन टेस्ट : बारिश ने दी भारत, द. अफ्रीका के मैच में दखल

केप टाउन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत में बारिश ने बाधा डाल दी है।

बारिश के कारण अब दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत देरी से होगी।

उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसमें न्यूलैंड्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच जारी है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 286 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 209 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। उसने 142 रनों की बढ़त हासिल कर रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493