बिपाशा को सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर और अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने रविवार को उन्हें 39वें जन्मदिन की बधाई दी है।

बिपाशा ने वर्ष 2001 की थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ के साथ कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके अलगे वर्ष उन्होंने हॉरर फिल्म ‘राज’ में काम किया था।

वहीं सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया :

करण सिंह ग्रोवर : मेरी प्यारी कीमती राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आज हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है। आपकी खुशी, सुख, सफलता और प्यार की कामना करते हैं। आप सबसे अच्छी प्यारी लड़की हैं!”

डिनो मोरिया : प्रिय बीप्स शानदार जन्मदिन रहे। हमेशा प्यार और खुशियां।

अभिषेक बच्चन : बिप्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि आप मजे कर रही हैं। बहुत-बहुत प्यार।

रितेश देशमुख : सबसे प्रिय बिपाशा बसु, जन्मदिन की शुभकामनाएं और आगामी वर्ष शानदार रहे। आपने लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। आप में अधिक शक्ति है।

फराह खान अली : जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत। यह वर्ष अद्भुत रहे। यह स्वास्थ्य, धन, सुख, समृद्धि से भरा हो। बिपाशा को प्यार।

शेखर रविजियानी : हैप्पी बर्थडे बिपाशा। पार्टी कहां है।

नील नितिन मुकेश : बिपाशा को जन्मदिन की बधाई। वर्ष अद्भुत और प्यारा रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493