स्टोक्स सिटी के कोच पद से बर्खास्त किए गए मार्क ह्यूज

लंदन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब स्टोक सिटी ने अपने कोच मार्क ह्यूज को हटा दिया है।

क्लब ने यह फैसला एफए कप के तीसरे मैच में कोवेंट्री सिटी के खिलाफ मिली 1-2 से हार के बाद लिया है।

क्लब ने एक बयान में कहा, “स्टोक सिटी इस बात की पुष्टि करता है कि उसने अपने कोच मार्क ह्यूज का अनुबंध खत्म कर दिया है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्लब द्वारा जारी किए गए बयान के हवाले से लिखा है, “मार्क ने पिछले साढ़े चार सालों में क्लब के साथ जो हासिल किया उसके लिए हम उनका धन्यवाद देते हैं। उन्होंने हमें प्रीमियर लीग में लगातार तीन बार नौवें स्थान तक पहुंचाया।”

सात में से पांच मैचों में जीत हासिल करने वाली स्टोक सिटी प्रीमियर लीग के इस सीजन में अंकतालिका में नीचे से तीसरे स्थान पर हैं।

क्लब जल्द ही अपने नए टीम के कोच के नाम का ऐलान करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493