रियो डी जनेरियो, 7 जनवरी (आईएएनएस)। स्पोर्टिग लिस्बन ने ब्राजील के मिडफील्डर वेंडेल के साथ छह साल के करार की घोषणा की है।
वेंडेल को लिस्बन क्लब ने एक करोड़ यूरो (1.2 करोड़ डॉलर) में शामिल किया है।
समाचार एजेंली सिन्हुआ के अनुसार, पुर्तगाल क्लब लिस्बन ने वेंडेल के साथ करार की रेस में कई यूरोपीय क्लबों को पछाड़ा है। इसमें पेरिस सेंट जर्मेन, पोटरे और सीएसकेए मॉस्को शामिल हैं।
लिस्बन क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में वेंडेल ने कहा, “मुझे अपने साथ शामिल करने हेतु किए गए संघर्ष के लिए मैं लिस्बन क्लब का शुक्रगुजार हूं। मैं यहां आकर अपना एक सपना पूरा कर रहा हूं और मुझे आशा है कि यह प्रशंसकों के लिए सही हो।”
साल 2017 में फ्लूमिनेंसे के लिए वेंडेल ने 58 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सात गोल दागे थे।
पुर्तगाल के प्रथम श्रेणी में लिस्बन क्लब शीर्ष पर काबिज पोटरे से दो अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath