पाकिस्तान ने 147 भारतीय मछुआरे रिहा किए

इस्लामाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने रविवार को 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये सभी कराची की मालिर जेल में बंद थे। मछुआरों को पाकिस्तान ने अपनी जल सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक, मछुआरों को अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर ले जाया जाएगा, जहां से वे वाघा सीमा जाएंगे और भारत में प्रवेश करेंगे।

भारतीय मछुआरों की रिहाई दिसंबर माह में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल की घोषणा के बाद हुई है। फैजल ने कहा था कि करीब 300 भारतीय मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने 28 दिसंबर को पहले चरण में 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इन सभी पर वही आरोप थे।

पाकिस्तान और भारत के मछुआरों को एक-दूसरे के जल क्षेत्रों में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया जाता रहा है। दरअसल अरब सागर में स्पष्ट जल सीमा न होने के कारण लकड़ी की नौका में सवार मछुआरे पड़ोसी देशों की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। इन नौकाओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं होता, जिस कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और देशों के जल सीमा के दावों में फंस जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493