अजीज अंसारी ने जीता अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (लीड-1)

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी कलाकार अजीज अंसारी ने 75वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में ‘मास्टर ऑफ नन’ के लिए टेलीविजन सीरीज – म्यूजिकल/कॉमेडीवर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत कर एशियाई लोगों के लिए इतिहास रच दिया है।

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी कलाकार अजीज अंसारी ने 75वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में ‘मास्टर ऑफ नन’ के लिए टेलीविजन सीरीज – म्यूजिकल/कॉमेडीवर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत कर एशियाई लोगों के लिए इतिहास रच दिया है।

ईटीऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, 35 वर्षो में यह दूसरा मौका है जब दक्षिण एशियाई मूल के किसी अभिनेता ने गोल्डन ग्लोब जीता है। भारतीय मूल के बेन किंग्सले ने 1982 में सर्वश्रेष्ठ कलाकार – मोशन पिक्च र ड्रामा के लिए यह पुरस्कार जीता था।

अंसारी ने रविवार रात को समारोह के दौरान पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा, “मुझे सचमुच नहीं लग रहा था कि मैं जीतूंगा क्योंकि सभी वेबसाइट्स कह रही थीं कि मैं हार जाऊंगा। साथ ही, मुझे यह पुरस्कार जीतने की बेहद खुशी है क्योंकि लगातार दो बार हार जाने पर सचमुच बेहद निराशा होती।”

यह अंसारी का दूसरा गोल्डन ग्लोब नामांकन और पहली जीत है। इससे पहले 2016 में उन्हें ‘मास्टर ऑफ नन’ के लिए ही नामांकित किया गया था।

अंसारी ने ‘मास्टर ऑफ नन’ के साथी कलाकारों और टीम के अन्य सदस्यों और अपने माता-पिता के साथ ही हॉलीवुड फॉरन प्रेस को धन्यवाद दिया।

अंसारी ने एंथोनी एंडरसन (ब्लैक-इश), केविन बेकन (आई लव डिक), विलियम एच. मेसी (शेमलेस) और एरिक मैककॉरमैक (विल एंड ग्रेस) को शिकस्त देकर यह पुरस्कार जीता है।

भारतवंशी अमेरिकी अभिनेता ट्विटर के माध्यम से अंसारी को जीत की बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493