एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर बरकरार

मेड्रिड, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की सोमवार को जारी हुई ताजा रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकार हैं।

समाचार एजेंसी की एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 16 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल दूसरे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से 1000 अंक आगे हैं।

बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव तीसरे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे स्थान पर हैं। आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।

शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को छठा, बेल्जियम के डेविड गोफिन सातवें, अमेरिका के जेक सॉक आठवें, स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका नौैवें और स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा 10वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493