‘कालाकांडी’ को लेकर नर्वस हैं अक्षत वर्मा

सुभाष के झा

सुभाष के झा

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘कालाकांडी’ की रिलीज को लेकर निर्देशक अक्षत वर्मा नर्वस जरूर हैं, लेकिन वह डरे हुए नहीं हैं।

अक्षत ने कहा, “थोड़ी चिंता जरूर है। पिछले महीने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई, तो हमारी फिल्म ‘कालाकांडी’ से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई है। ये उम्मीदें मुझे डराती नहीं हैं, लेकिन वे मुझे थोड़ी घबराहट व चिंता महसूस कराती हैं।”

फिल्म ‘कालाकांडी’ एक ऐसे शख्स (सैफ अली खान) के बारे में हैं, जिसे पता चलता है कि वह दुनिया में कुछ दिनों का ही मेहमान है, कैसे वह अपने बाकी दिनों का उपयोग करता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए मुश्किल भरा समय रहा है। ‘कालाकांडी’ को बनाना आसान नहीं था। अब यह अनुराग कश्यप की ‘मुक्केबाज’ और विक्रम भट्ट की ‘1921’ के साथ रिलीज हो रही है। मेरे पास डरने का कारण है, लेकिन मैं डरा हुआ नहीं हूं। हम जो कर सकते थे, वो हमने किया। अब हमारे पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493