उम्मीद है कि ‘करेजा’ प्रशंसकों को पसंद आएगा : बादशाह

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। गायक-रैपर बादशाह ने अपना नया गीत ‘करेजा’ मंगलवार को रिलीज किया और उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रशंसकों को यह डांस नंबर पसंद आएगा।

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। गायक-रैपर बादशाह ने अपना नया गीत ‘करेजा’ मंगलवार को रिलीज किया और उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रशंसकों को यह डांस नंबर पसंद आएगा।

बादशाह ने एक बयान में कहा, “मैंने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि मैं 2018 की शुरुआत में एल्बम ओ.एन.ई (ओरिजिनल नेवर एंड्स) का दूसरा सिंगल रिलीज करूंगा और यह पेश है। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि आप सभी इसका आनंद उठाएंगे और अगर आपने इसे अभी तक नहीं सुना है तो इसे सुनें। 2018 का पहला डांस नंबर।”

रैपर द्वारा लिखे और तैयार किए गीत के वीडियो में पाश्र्व गायिका आस्थ गिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493