विलारियल के साथ जुड़कर खुश हैं रोजर मार्टिनेज

विलारियल (स्पेन), 9 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया के फारवर्ड रोजर मार्टिनेज ने कहा कि वह ऋण करार में विलारियल के साथ शामिल होकर काफी खुश हैं।

मार्टिनेज को चीन के जियांग्सु सुनिंग क्लब से विलारियल में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मार्टिनेज ने कहा कि यूरोप में आकर विलारियल जैसे क्लब से जुड़ना सपने के जैसा है।

मार्टिनेज ने कहा, “इस क्लब से जुड़ने के बाद मुझे स्पेनिश जैसी लीग में खेलने का मौका मिलेगा।”

विलारियल ने रविवार को मार्टिनेज के साथ ऋण करार की घोषणा की थी। इसमें उन्हें क्लब द्वारा खरीदने का भी विकल्प है।

चीनी सुपर लीग क्लब सुनिंग के लिए खेले गए 30 मैचों में मार्टिनेज ने 17 गोल दागे हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस बात को जानता था कि यह क्लब मेरे साथ करार के इच्छुक था और इस कारण मेरा इस क्लब के साथ जुड़ना और भी आसान हो गया। अब मैं विलारियल के लिए कड़ी मेहनत के इंतजार में हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493