बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने अविश्वास मत से पहले दिया इस्तीफा

बलूचिस्तान, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जेहरी ने यह कदम प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी द्वारा यहां उत्पन्न राजनीतिक संकट का समाधान निकालने में विफल रहने के बाद दिया।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के विधायकों ने मुख्यमंत्री द्वारा ‘वादा पूरा नहीं किए जाने’ को आधार बनाते हुए उनके प्रति अविश्वास जाहिर किया। पार्टी के कई महत्वपूर्ण मंत्री और सलाहकार मुख्यमंत्री के विरोधी हो गए, कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया और कई को हटाया गया।

विपक्षी नेता मौलाना अब्दुल वासे ने कहा, “हमने प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं करने का फैसला किया है।”

प्रांतीय विधानसभा में विपक्षी पार्टी जेहरी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493