सकारात्मक किरदार निभाना नया अनुभव : कुलदीप सिंह

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर ज्यादातर नकारात्मक भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले टेलीविजन अभिनेता कुलदीप सिंह ने कहा है कि ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में सकारात्मक किरदार निभाना उनके लिए नया अनुभव है।

कुलदीप ने कहा, “मैंने ‘ये है आशिकी’, ‘ऐ जिंदगी’, ‘सावधान इंडिया’ में नकारात्मक भूमिका निभाई। हां, शुरुआत में जब मैंने शो में प्रवेश किया, तो मैं एक दैविक किरदार की अभिव्यक्ति को लेकर चिंतित था क्योंकि मैं नाकारात्मक किरदार ही निभाता आया था और उस तरह की भूमिका निभाना आसान था, लेकिन सकारात्मक किरदार निभाना एक नया अनुभव है।”

अभिनेता ने बताया कि उन्हें शुद्ध हिंदी बोलने में काफी कठिनाई हुई।

उन्होंने कहा, “मैं पहले लाइन समझता हूं और इसके बाद उसे अपने तरीके से बोलता हूं, लेकिन इस शो में मुझे लाइनें रटनी पड़ीं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493