मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत ने घर का किराया न चुकाने के कारण पेरिस में घर से बाहर निकाल दिए जाने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने साथ ही कहा है कि पेरिस में न ही उनका खुद का घर है और न ही किराए का।

इन अटकलों के बीच मल्लिका सेहरावत ने ट्वीट किया “मैं पहले भी कह चुकी हूं और दोबारा कह रही हूं। मेरे पास पेरिस में न ही अपना और न ही किराए पर घर है। मैं पिछले 8 महीनों से लॉस एंजेलिस और भारत में रह रही हूं।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं पेरिस में नहीं रहती। कृपया गलत खबरें न फैलाएं।”
खबरें थीं कि फ्रांस की एक अदालत ने मल्लिका को किराया ना जमा करने पर घर खाली करने का आदेश दिया है।
खबरों की मानें तो अदालत ने मल्लिका सेहरावत और फ्रांसीसी मूल के उनके पति सिरिल ऑक्सेनफैंस को 59, 826,30 रुपये चुकाने का आदेश दिया है। अदालत ने उनका फर्नीचर भी जब्त करने के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath