यूरएशिया कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद : कप्तान अटवल

शाह आलम (मलेशिया), 10 जनवरी (आईएएनएस)। कप्तान अर्जुन अटवल को आशा है कि उनकी टीम यूरोप में आयोजित होने वाले यूरएशिया कप गोल्फ टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इस टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार से हो रहा है।

अटवल को विश्वास है कि उनकी टीम अन्य टीमों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करेगी और वह ग्लेनमैरी गोल्फ व कंट्री क्लब में होने वाले इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर हर कोई जानता है कि हम उतनी अच्छी टीम नहीं है, लेकिन मेरी टीम ऐसा नहीं सोचती। गोल्फ के खेल में कमजोर टीम वाली कोई बात नहीं होती। आपको अखबारों में कमजोर कहा जा सकता है, लेकिन जब मैच शुरू होता है, तो कुछ भी हो सकता है।”

अटवल ने कहा, “मुझे लगता है कि जब मैंने एशिया टूर खेला था, तो फील्ड की गहराई उतनी अधिक नहीं थी, जितनी अब है। युवा खिलाड़ियों को खेलते देखना शानदार होगा। टीम बहुत बेहतर स्थिति में है और इसके खिलाड़ी इस टूर में आने वाली अन्य टीमों के खिलाड़ियों की तरह ही अच्छे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493