‘क्वांटिको’ में एलेक्स पेरिश के रूप में प्रियंका की वापसी

न्यूयॉर्क, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन में एलेक्स पेरिश के रूप में वापसी कर रही हैं।

न्यूयॉर्क, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन में एलेक्स पेरिश के रूप में वापसी कर रही हैं।

प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर शो का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा था, “एलेक्स पेरिश इज बैक विद ‘क्वांटिको’ सीजन-3।”

उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “और वह लौट आई है..आपके साथ इसे साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती। 26 अप्रैल ‘क्वांटिको’ सीजन-3..एलेक्स पेरिश की वापसी।”

शो में प्रियंका एक बार फिर एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। शो का तीसरा सीजन यहां फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493