मॉस्को, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रूस इस साल पांच जून को तुर्की के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा।
दोनों टीमों के बीच फीफा विश्व कप की शुरुआत से केवल दो सप्ताह पहले ही यह मैच खेला जाएगा। रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
रूस के फुटबाल खिलाड़ी 30 मई को आस्ट्रिया के साथ भी एक दोस्ताना मैच खेलेंगे। इन दो दोस्ताना मैचों के आयोजन के लिए स्टेडियमों की घोषणा बाद में की जाएगी।
रूस के उप प्रधानमंत्री विताली मुतको ने कहा था कि तुर्की के खिलाफ दोस्ताना मैच मास्को के डिनामो स्टेडियम में खेला जा सकता है।
यह स्टेडियम डिनामो मॉस्को फुटबाल क्लब का घरेलू मैदान होगा और इसे दिग्गज गोलकीपर लेव याशिन का नाम दिया जाएगा।
इस स्टेडियम में एक समय पर करीब 26,000 लोग मैच देख सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath