लंदन, 10 जनवरी (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाड़ी जॉर्जेस-केविन कोउडोउ को ऋण करार पर बर्नले भेज दिया गया है।
केविन बाकी बचे सीजन के लिए अब बर्नले क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय केविन 18 माह पहले ही टोटेनहम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने क्लब के लिए 22 मैच खेले। इसमें से छह मैच उन्होंने मॉरीसियो पोचेतीनो के मार्गदर्शन में खेले थे।
बर्नले की वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक बयान में केविन ने कहा, “मैं जानता हूं कि सीन डाइक जैसे कोच को युवा खिलाड़ी पसंद हैं। इसलिए, यहां आना मेरे लिए सही रहा और मैं क्लब के साथ शामिल होकर खुश हूं।”
केविन ने कहा, “आशा है कि मैं क्लब की मदद करूंगा। हालांकि, आखिरी फैसला कोच का है। अगर वह मुझे मैदान पर भेजते हैं, तो टीम को जिताने के लिए मैं भरसक प्रयास करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath