गोल्फ : अभिनेता माधवन ने राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ टूर्नामेंट के मुंबई चरण के क्वालिफिकेशन राउंड को जीत लिया है। इस बात की जानकारी बुधवार को दी गई।

माधवन ने पहले दिन क्वालीफिकेशन में 69.6 का स्कोर करते हुए जीत हासिल की।

माधवन अब राष्ट्रीय फाइनल्स में हिस्सा लेंगे जो ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में चार से छह अप्रैल के बीच खेला जाएगा।

माधवन ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं। जीत से अच्छा अहसास कुछ नहीं है। मैं राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए तैयार हूं।”

दिन के सर्वश्रेष्ठ ग्रॉस विनर रोहन निगम रहे। उन्होंने 78 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493