शीतकालीन खेलों में उत्तरी कोरिया की भागीदारी पर फैसला लेगा आईओसी

जेनेवा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद (आईओसी) ने कहा है कि वह प्योंगचांग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में उत्तरी कोरिया की भागीदारी पर फैसले के लिए बैठक करेगा।

दक्षिण कोरिया में फरवरी से शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तर और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रस्ताव के बाद इस बैठक का फैसला लिया गया।

इस बैठक का संचालन अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थोमस बाक आईओसी के मुख्यालय में 20 जनवरी करेंगे।

बाक के साथ इस बैठक में प्योंगचांग-2018 आयोजन समिति और दोनों कोरियाई देशों की राष्ट्रीय ओलम्पिक समीतियों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।

इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे, जिसमें उत्तर कोरिया के एथलीटों और अधिकारियों के नम्बर और नाम होंगे।

इसके साथ ही इस बैठक में राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, समारोहों, जर्सी सहित प्रतिभागिता से संबंधित कई मामलों पर फैसले लिए जाएंगे।

उत्तर कोरिया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह प्योंगचांग में नौ से 25 फरवरी तक होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493