विक्रम भट्ट की मेहनत को बेटी कृष्णा ने सराहा

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने आगामी फिल्म ‘1921’ में उनकी मेहनत को सराहा है और कहा है कि वह अपने पिता की कड़ी मेहनत का गवाह बनी हैं।

कृष्णा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “एक साल की कड़ी मेहनत, खून, पसीना और आंसू बहाने के बाद आखिरकार यह फलीभूत हुआ। ‘1921’ रिलीज हो रही है। एक ऐसी प्रेम कहानी जो निश्चित रूप से हर दिल में हलचल मचा देगी।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे संपूर्ण प्यार से बनी है और हम इसे आपके साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकते। दहशत का साल, 1921।”

विक्रम भट्ट निर्देशित इस फिल्म में जरीन खान, करण कुंद्रा और एंजेला क्रिस्लन्जकी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493