नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। खुदरा निवेशकों ने अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लि. के आईपीओ को पसंद किया और यह 15.14 गुणा ज्यादा सब्सक्राइव हुआ। यह साल का पहला आईपीओ था। गुरुवार को आईपीओ खुलने के दूसरे दिन इसका कुल सब्सक्रिप्शन 8.99 गुणा ज्यादा था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसका क्यूआईबी (योग्य संस्थागत क्रेता) हिस्सा 3.25 गुणा ज्यादा सब्सक्राइव हुआ तथा एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) हिस्सा 1.58 गुणा तथा कर्मचारियों का कोटा 9.82 गुणा ज्यादा सब्सक्राइव हुआ। यह आईपीओ शुक्रवार (12 जनवरी) को बंद होगा।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स रक्षा और विमानन क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल, इंजीनियरिंग डिजायन्स और विनिर्माण की आपूर्ति करती है। कंपनी ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 46.64 करोड़ रुपये जुटाए थे।
dharmpath.com dharmpath