मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जयसिंह दवे ने मुंबई चरण के अंतिम जीत हासिल करते हुए मर्सिडीज ट्रॉफी के राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
जयसिंह ने तीसरे दिन शुक्रवार को 72 का स्कोर किया।
वह अब चार से छह अप्रैल के बीच ओक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में खेले जाने वाले राष्ट्रीय फाइनल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
जीत के बाद जयसिंह ने कहा, “मैं इस बात से खुश हूं कि मेरी पांच साल की मेहनत काम आई और मुझे यह उपलिब्ध हासिल हुई है।”
दिन के ग्रोस विनर पार्थिव संघराज्का रहे उन्होंने 74 का स्कोर किया।
dharmpath.com dharmpath