वेलिंगटन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के एक रेस्तरां पर अपने मेन्यू में भोजन के नस्लवादी नाम रखने का अरोप लगा है।
क्राइस्टचर्च में मौजूद एक एशियाई रेस्तरां बम्बोजेल में व्यंजनों के नाम ‘चिरी गारिक एन प्रौन डुमप्रिंग’, ‘हो ली कोक’ और ‘झोउ डाईनेस्टी ‘स्नेक मदर’ रखे गए हैं।
एलिस गैलेटली नामक उपभोक्ता ने इस सप्ताह सबसे पहले एक फोटो के साथ मेन्यू पर बयान दिया। कुछ लोगों ने मेन्यू को ‘शर्मनाक’ बताया।
बीबीसी के अनुसार, रेस्तरां में दो वर्षो तक यह मेन्यू रहा लेकिन ट्विटर पर डाले गए फोटो से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
रेस्तरां ने यह कहकर अपना बचाव किया कि उपभोक्ताओं ने हालांकि इसका आनंद उठाया।
बीबीसी ने ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति क्रिस टीसे के हवाले से बताया, “मुझे यह बहुत बुरा लगा। न्यूजीलैंड में नस्लीय भेदभाव नहीं है? मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता।”
कुछ लोगों ने मेन्यू को हास्यास्पद बताया जिसके जवाब में ट्विटर पर जूलियन लिव-यंग ने लिखा, “एक चीनी व्यक्ति को यह बुरा नहीं लगा तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह ठीक है।”
उन्होंने लिखा, “मैं आपको गारंटी देता हूं कि न्यूजीलैंड के अधिकांश एशियाई लोगों को यह मजेदार नहीं लगा होगा। आपको यह मजाकिया लगता है क्योंकि आपका इस तरह से कभी मजाक नहीं उड़ाया गया। यह मजाक नहीं है।”
न्यूजीलैंड हेराल्ड से बात करते हुए रेस्तरां के मालिक फिलिप क्राल ने रेस्तरां का बचाव करते हुए कहा, “हमारे ग्राहकों ने लिखित मेन्यू का आनंद उठाया।”
हालांकि, क्राल ने कहा कि वह “प्रतिक्रिया की सराहना करते हैं और इस पर फिर से विचार कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath