आप, कांग्रेस छोड़े सभी प्रशासनिक पद : भाजपा

indexनई दिल्ली, 10 सितंबर – भाजपा की दिल्ली इकाई ने कांग्रेस और आप के विधायकों एवं नेताओं से दिल्ली सरकार के सभी प्रशासकीय पदों के साथ ही साथ जिला विकास समितियों से इस्तीफा देने के लिए कहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में करीब 100 ऐसे पद हैं जिनपर दोनों पार्टियों प्रतिनिधि काबिज हैं।

उपाध्याय ने कहा, “दोनों पार्टियां नैतिकता की बात करती है। खास तौर से आम आदमी पार्टी (आप) लोगों की सेवा करने और सत्ता की भूखी नहीं होने का दावा करती है। तब क्यों उसके नेता अभी तक इन पदों पर काबिज हैं और सरकारी वाहन और आवास का सुख भोग रहे हैं।”

भाजपा ने कहा कि आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने से पहले 11 विकास समितियों का गठन किया था जिनमें से नौ पर आप के विधायकों का कब्जा है।

उपाध्याय ने कहा, “यदि वे इस्तीफा देने जा रहे थे तो उन्होंने क्यों ये समितियां बनाईं? और क्या अब उनलोगों को ये पद खाली नहीं कर देने चाहिए?”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493