सीरिया पर हवाई हमले का ओबामा ने दिया आदेश

indexअमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपने अभियान के अंतर्गत पहली बार सीरिया में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करने और इराक में इन तत्वों पर हमला बढ़ाने का आदेश दिया है. ओबामा ने अपने बयान में कहा, “हमारा मकसद साफ है. हम एक विस्तृत और दीर्घकालीन आतंकवादी निरोधक रणनीति के जरिए आईएस को पहले कमजोर करेंगे और फिर नेस्तनाबूत. हम इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को ढूंढ निकालेंगे चाहे वे कहीं भी छुप जाएं. मुझे सीरिया और इराक में आईएस के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं होगा. मेरा मूल सिद्धांत यही है कि अगर आप अमेरिका को धमकी देंगे तो आपको कहीं भी पनाह लेने नहीं दिया जाएगा.”राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह सीरिया के साथ इराक में भी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले से संकोच नहीं करेंगे. टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में ओबामा ने आईएस के खिलाफ अपनी रणनीति का एलान करते हुए कहा कि जो भी संगठन अमेरिका को धमकी देते हैं उनके लिए दुनिया में कहीं भी सुरक्षित जगह नहीं रहेगी. ओबामा ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी जहां भी होंगे वह उनके खिलाफ अभियान चलाएंगे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493