पीबीएल-3 : अहमदबाद को हरा बेंगलुरू फाइनल में

हैदराबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरू ब्लास्टर्स ने शनिवार को गाचीबाउली स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को 4-3 से मात देते हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में उसका सामना रविवार को हैदराबाद हंटर्स से होगा जिसने शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली डैशर्स को मात दी थी।

अहमदाबाद के लिए सौरभ वर्मा, ताई जु यिंग ने क्रमश पुरुष और महिला एकल वर्ग के मुकाबले जीते। वहीं बेंगलुरू के लिए किम सा रांग और मथियास बोए ने पुरुष युगल और विक्टर एक्सेलसन ने पुरुष एकल वर्ग का मुकाबला जीता।

दोनों टीमों ने अपने-अपने ट्रम्प मैच में जीत हासिल की। बेंगलुरू के लिए पुरुष युगल का मैच ट्रम्प मैच था जबकि अहमदाबाद के लिए महिला एकल वर्ग में ताई जु यिंग का मैच ट्रम्प मैच था।

इसी कारण मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था और विजेता का फैसला दिन के आखिरी मिश्रित युगल के मैच मैं निकला जहां बेंगलुरू की रांग और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने जीत हासिल करते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493