सीमा पर गोलीबारी में हमारे 4 सैनिक मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि (पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में) नियंत्रण रेखा पर कोटली सेक्टर में सोमवार को सीमापार से हुई गोलीबारी में उसके चार सैनिक मारे गए। पाकिस्तान का दावा है कि उसकी फायरिंग में भारत के तीन सैनिक मारे गए।

पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है, “नियंत्रण रेखा पर कोटली सेक्टर के जनदरोत में चार पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए। सैनिक लाइन संचार की मरम्मत में लगे हुए थे जब उन पर गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। गोलीबारी में तीन भारतीय सैनिक मारे गए और कुछ घायल हो गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493