मेड्रिड, 15 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब लेवांते ने कहा कि वह अपने कोलंबियाई मिडफील्डर जेफरसन लेर्मा का समर्थन करता है।
लेर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें सेल्टा वीगो के स्पेनिश स्ट्राइकर इयागो एस्पास ने नस्लवादी कहा था।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सेल्टा के खिलाफ स्पेनिश लीग मैच में लेवांते को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
लेर्मा ने मैच के बाद एक साक्षात्कार में कहा था कि मुकाबले के दौरान एस्पास ने उन पर नस्लवादी टिप्पणी की थी।
क्लब ने एक ट्वीट में कहा, “लेवांते और सेल्टा के बीच मैच के दौरान की गई टिप्पणी के बाद लेवांते अपने खिलाड़ी के प्रति समर्थन दर्शाना चाहता है और फुटबाल के खेल में नस्लवाद से साफ इनकार करता है।”
dharmpath.com dharmpath