यामी गौतम ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगी

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। यामी गौतम अब फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ अभिनेत्री पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। यामी ने प्रेरणा के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

हाल ही में एक विशेष समारोह में यामी खूबसूरत सफेद पोशाक में नजर आईं। वह शाहिद कपूर और वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगी।

यामी गौतम ने ‘काबिल’ में एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाकर हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया था। उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493