संगीत हमेशा मेरा धर्म रहा है : बेनी दयाल

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायक बेनी दयाल का सोमवार को नया रोमांटिक सिंगल ‘सुनवाई’ रिलीज हुआ। उन्होंने कहा कि संगीत हमेशा उनके लिए धर्म रहा है।

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायक बेनी दयाल का सोमवार को नया रोमांटिक सिंगल ‘सुनवाई’ रिलीज हुआ। उन्होंने कहा कि संगीत हमेशा उनके लिए धर्म रहा है।

बेनी ने एक बयान में कहा, “संगीत हमेशा मेरा धर्म रहा है। यह वह चीज है जो जीवन भर मुझे चलाती रही है। ‘सुनवाई’ एक रोमांटिक गाना है और उन बेहतरीन प्रेम गीतों में से एक है, जो मैंने अब तक सुने हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोगों को यह पसंद आएगा और वह उसका उतना ही आनंद लेंगे जितना मैंने लिया है।”

बेनी को ‘बदतमीज दिल’ और ‘उड़े दिल बेफिक्रे’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

‘सुनवाई’ टाइम्स म्यूजिक के साथ उनका पहला गीत है जिसे नरेश शर्मा ने आनंद शेशाद्री के मिलकर संयोजित किया है। शेशाद्री ने इसके बोल भी लिखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493