मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल ‘नामकरण’ छोड़ने के बाद टेलीविजन से दूर हुए अभिनेता पुरु छिब्बर शो में राजपूत के रूप में वापसी करेंगे।
मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल ‘नामकरण’ छोड़ने के बाद टेलीविजन से दूर हुए अभिनेता पुरु छिब्बर शो में राजपूत के रूप में वापसी करेंगे।
संजय दत्त की ‘भूमि’ में नजर आ चुके पुरु ने आईएएनएस से कहा, “मैं थोड़े अंतराल के बाद टीवी पर लौट रहा हूं। मैं अपनी प्रतिभा को सीमित रखना नहीं चाहता। आजकल, छोटे पर्दे और बड़े पर्दे में ज्यादा अंतर नहीं हैं, इसलिए मैं चुनौतीपूर्ण और शक्तिशाली भूमिकाएं निभाने के लिए दोनों में काम करने के लिए तैयार हूं।”
‘पवित्र रिश्ता’, ‘रिपोर्टर्स’ और ‘बेइंतहा’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा कि वह ‘सावधान इंडिया : इंडिया फाइट्स बैक’ की आगामी कड़ी में एक सशक्त भूमिका में हैं और यह असल में हुए अपराध पर आधारित है।
उन्होंने कहा, “शो में, मैं राजपूत परिवार के बेटे के रूप में दिखूंगा। इसमें मैं एक शादीशुदा व्यक्ति की भूमिका में हूं। दुर्भाग्य से, मेरे किरदार और उसकी पत्नी की कोई संतान नहीं है। परिवार उन पर राजपूत खून की संतान पैदा करने का दबाव डालता है, जो शाही विरासत को आगे बढ़ाए। इसलिए परिवार के दबाव के तहत, हमारा किरदार एक अपराध कर बैठता है।”
dharmpath.com dharmpath