जेन फोंडा ने होठ पर फैले कैंसर की सर्जरी कराई

न्यूयार्क, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेन फोंडा (80) ने खुलासा किया है कि उनके अपने होंठ पर फैले कैंसर के उपचार के लिए सर्जरी कराई है।

न्यूयार्क, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेन फोंडा (80) ने खुलासा किया है कि उनके अपने होंठ पर फैले कैंसर के उपचार के लिए सर्जरी कराई है।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, फोंडा ने सोमवार को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली श्रृंखला ‘ग्रेस एंट फ्रैंकी’ की चौथी कड़ी के प्रचार के दौरान अपने निचले होंठ पर लगी पट्टियों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “मैं इसका कारण बताना चाहती हूं। इस होंठ पर कैंसर हो गया था, जिसका मैने उपचार कराया है।”

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि जब मैं आपके सामने आऊंगी तब तक ये ठीक हो जाएगा। लेकिन कोई बात नहीं। मैं बताना चाहती हूं कि सामान्यता मैं इस प्रकार कहीं आती जाती नहीं हूं।”

फोंडा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर अपने ठीक होने की खबर साझा की थी। तस्वीर में वह ‘ग्रेस एंट फ्रैंकी’ की अपनी सह-कलाकार लिली टॉमलिन संग नजर आईं।

फोंडा ने कैप्शन में लिखा, “लिली के साथ न्यूयॉर्क में। मुझे मेरे होंठों की पट्टियों को छिपाने का एक अच्छा तरीका मिल गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493